कैथल, 10 दिसम्बर, कृष्ण गर्ग
जो लोग अपने आप को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे है, उनको पता होना चाहिये कि वे इनैलो के दम पर ही संसद व विधानसभा में पहुंच पाये है, वरना वे सरपंच के पद पर भी आसीन नही होते। हार को देखते हुये पांचों नगर निगम चुनावों भाजपा के उम्मीदवार पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडऩे से घबरा रहे है। उक्त शब्द जन अधिकार रथ यात्रा के दौरान पाई के रामलीला मैदान में बोलते हुये इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा पूर्व संसदीय सचिव राम पाल माजरा ने कहे।
इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने बोलते हुये कहा कि पाई में उपस्थित भीड़ से ही अन्दाजा लगाया जा सकता है कि जनता किसके साथ है। दुष्यंत व दिग्विजय के बारे में बोलते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनको मुख्यमंत्री पद का लालच देकर बहकाया है। वे यह नही जानते कि आज वे जिस पद पर है व इनेलो कि बदौैलत ही है, वरना वे आज सरपंच के पद पर भी नही होते। जो पार्टी के खिलाफ बोलते है, वे इनैलों के सदस्य हो ही नही सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निगम चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। भाजपा के उम्मीदवार पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडऩे से भाग रहे है। उन्होंने की कांग्रेस चुनाव से ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा फसल बीमा के नाम पर प्रति सीजन किसानों से 1575 करोड़ की राशि हड़प कर रही है। एस वाई एल के मुद्ददें पर से भाग रही है। चुनाव के समय किसानों के हित में स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू करने से भाजपा पीछे हट रही है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा ने अपने सम्बोधन में अभय सिंह चौटाला को भावी मुख्यमंत्री बताते हुये कहा कि प्रदेश में अब भाजपा का जनाधार समाप्त हो चुका है। सभी वर्गों, समुदायों को अपनी मांगों के लिये सड़कों पर आन पड़ रहा है। पूर्व संसदीय सचिव राम पाल माजरा ने कहा कि उनकी सरकार आने पर सबसे पहले ई- वे बिल समाप्त होगा। बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी की जायेगी। किसानों के कर्जे माफ होगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बुटा सिंह, सर्व जातीय सर्व खाप पंचायत की प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष डाक्टर सन्तोष दहिया, पवन ढुल, संदीप संगरोली, जिला पार्षद इन्द्र पाई, शशि वालिया, ओमप्रकाश कैरो, लीलू पाई, सतपाल टाया, रतन सिंह, अनिल पाई, अनुप, राजबीर, इन्दु लुहार, मास्टर राम निवास, मीना पुंडरी, शीशन सांच, राम सिंह गुज्जर, कर्मवीर गुज्जर, बलवीर घेरडू, वीरेंद्र सजुमा, रोहताश रंगा आदि अनेक बसपा व इनैलो नेता उपस्थित थे।
फोटो सहित।