कैथल, 28 जून (कृष्ण गर्ग)
प्रदेश के सबसे बड़े पाई गांव के गरीब तबके के लोगों को अब 11 वर्ष बाद रहन बसेरा का अधिकार मिलने जा रहा है। जबकि प्रदेश के सभी गांव में यह अधिकार 11 वर्ष पहले ही मिल चुका है। पाई के सरपंच धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व पाई के ग्रामीण कब्जे के लिये पुंडरी के तहसीलदार व बी डी पी ओ को मिले थे। उसके बाद दोनों अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। पाई के बरसाना रोड़ बड़ला पर ग्रामीणों को यह 100- 100 वर्ग गज के लगभग 1100 प्लाट दिये जायेंगे। इनका इंतकाल लगभग पुरा हो चुका है। कुछ ग्रामीणों के कागजों में गलतियां है और उनको ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया की एक्शन कार्यालय से इनका नक्शा लेकर, जल्दी ही निशान देही करवाई जायेंगी। उसके तुरंत बाद ग्रामीणों को इस जगह पर मकान बनाने के लिये कब्जा दिया जायेगा। जिसे ग्रामीणों को 11 वर्ष के लम्बे समय बाद न्याय मिलेगा।