कैथल,
शनिवार को कैथल की नई अनाज मंडी से चौकीदारों के होते हुये 35 बोरी धान की चोरी की है। आढ़ती ने इसकी सुचना पुलिस को दे दी है। एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी चोरी है। मंडी के आढ़ती राजेश खुरानियां ने बताया कि आज सुबह वे जब घर से मंडी आये तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के आगे बरामदे में लगी धान में से कुछ बोरियां चोरी हुई दिखाई दी। जब उसने पुरी तरह देखा तो उसकी 1121 किस्म धान की लगभग 35 बोरियां गायब मिली। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार बताई गई। उन्होंने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। जिस पर तुरंत नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुभाष मौके पर आया और आढ़ती राजेश मालिक मै0 सुरजीत बहादुर एण्ड संस से लिखित शिकायत ले ली थी। यहां भी देखने लायक है कि अनाज मंडी में 6 गेट है और सभी पर चौकीदार पहरा देते है। उसके बाद भी किसी वाहन में आकर धान की बोरियां ले जाना चिंता का विषय है। उधर महिपाल मालिक मै0 कली राम जयभगवान के राम नगर स्थित गोदाम में से भी कुछ समय पूर्व चोर 1121 किस्म की धान की लगभग 15 बोरिया ले गये थे। उसने इसकी भी सुचना तुरन्त नई मंडी चौंकी में तत्काल दे दी थी। चोर अभी तक पुलिस कि गिरफ्त में नही आये।
फोटो सहित