कैथल, 24 नवंबर(कृष्ण गर्ग)
कैथल में पेयजल के लिये त्राहि- त्राहि मची हुई है। जनता को पेयजल के सारी रात जागना पड़ता है और कई बार तो उसके बाद भी उनको पेयजल उपलब्ध नही होता। बोडान महाल्ले की महिला प्रोमिला, दर्शना, सरोज, पिंकी, केशों, शीला, बागडियान महोल्ले से चम्पा, करेशनी, प्रेमो, आदि अनेक महिलाओं ने बताया कि विभाग द्वारा रात्रि को दो से ढाई बजे पेयजल छोड़ा जाता है और मात्र आधा घंटा रहने के बाद चला जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार नींद के चलते अलार्म की आवाज सुनाई न देने के कारण उनकी आंख नही खुलती तो ऐसी स्थिति में उनको पानी नही मिल पाता। जिस कारण से उनको रात भर जागना पड़ता है और दिन में घरेलू कार्य के कारण जागना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वे अकसर बीमार रहती है। उन्होंने विभाग से सुबह व सांय को 6 बजे से 8 बजे तक पानी छोडऩे की मांग की है।