from bhaskar
महिला रोते हुए बोली- साहब मुझसे अश्लील हरकतें करने के सबूत मांगते हैं सर…
यमुनानगर (हरियाणा)। जगाधरी निवासी विवाहिता अपने 4 माह के बेटे के साथ बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। साथ में एक पोस्टर लिए हुए थी, जिस पर लिखा था- मुझे इंसाफ दो। महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने और प्रताडि़त करने का केस दर्ज कराया हुआ है। केस दर्ज हुए एक महीना हो गए हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब इतने समय तक इंसाप नही मिला तो महिला एस पी के कार्यालय गई और रोते हुए बोली- साहब मुझसे अश्लील हरकतें करने के सबूत मांगते हैं…
महिला का आरोप है कि जब वे महिला थाने में जाती है तो वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। डीएसपी उनसे अश्लील हरकतें करने के सबूत मांगता है। यह सबूत कहां से लाऊं। उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने इस मामले में जांच के बाद अगली कार्रवाई की बात कही है।
ससुर जबरन संबंध बनाने के लिए डालता है दबाव
महिला ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2017 में हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। वह अपने मायके चली गई। वहां पर बेटा पैदा हुआ। इस दौरान फैसला हुआ कि उसका पति उनका पूरा खर्च उठाएगा। भैया दूज के दिन उसका पति उसे लेने आया। आरोप है कि मायके में उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। वह उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। परेशान होकर उसने महिला थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने 14 नवंबर को ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब तक उस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई।