चंडीगढ़, 26 अप्रैल –
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव तथा हरियाणा स्टेट रेजि़डेंट डाटाबेस अथोरिटी(नामित) के परियोजना निदेशक श्री राजीव रंजन को एक रिक्त पद पर हिसार मंडल, हिसार का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागों के सचिव, भूमिजोत चकबंदी एवं भू-अभिलेख के महानिदेशक, विशेष कलेक्टर(मुख्यालय),विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हरियाणा तथा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विजेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त श्री राजीव रंजन के स्थान पर प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।